Categories: इंडिया

गार्गी कॉलेज का मुद्दा लोकसभा में उठा

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी गर्ल्स कॉलेज गार्गी के वार्षिक उत्सव में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच उनसे छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को संज्ञान लेते हुए कॉलेज का दौरा करने का निर्णय लिया है। एनसीडब्लयू की टीम सोमवार को कॉलेज जाएग और सच का पता लगाएगी। इतनी बड़ी घटना को लेकर जहां दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे शिकायत नहीं मिली है तो प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल गार्गी कॉलेज पहुंची हैं। गार्गी कॉलेज के छात्रों ने बाहरी लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

लोकसभा में  गार्गी कॉलेज का मुद्दा कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने मामला उठाया जिसपर एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ने कहा कि हमें पता चला है कि कॉलेज में कुछ बाहरी लोग घुस गये थे। यह ठीक नहीं है। कॉलेज प्रशासन से पूछताछ जारी है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गार्गी कॉलेज में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

कॉलेज में राजनीति विज्ञान के द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बताया कि छह फरवरी को वह उत्सव में शामिल होने के लिए कॉलेज पहुंची थीं। वहां काफी ज्यादा भीड़ थी। भीड़ में उनकी सहेलियां उनसे दूर हो गईं, तभी किसी अनजान व्यक्ति ने उन्हे पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। वह किसी तरह उसकी पकड़ से छूटी और खुले स्थान की तरफ भागी। तब उन्होंने देखा कि करीब 35 साल का व्यक्ति उन्हें देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है। कॉलेज की कुछ अन्य छात्राओं ने भी बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी पहुंच गए थे। वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

14 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

14 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

14 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

15 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

15 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

15 hours ago