इंडिया

गाजियाबाद की गौशाला में भीषण आग, जिंदा जलीं 100 से ज्यादा गाय!

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ग्राम कनावनी पुस्ता रोड डूब क्षेत्र स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग के चलते पास में ही स्थित एक गौशाला में अब तक करीब 49 गायों की मौत होने की खबर है। दमकल की दर्जनों गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

आग की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई गायों के भी आग में झुलसने की खबर है। हालांकि, गायों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। आग इतनी जबर्दस्त है कि उसने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने से आस-पास की लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।

श्री कृष्णा सेवा गौशाला ट्रस्ट के संचालक सूरज के मुताबिक, हादसे के समय उनकी गौशाला में 100 से अधिक गाय थीं। इनसे करीब 49-50 गायों की आग में जलकर मौत हो गई हैं। आग झुग्गियों में लगी थी। हादसे में 30 से ज्यादा झुग्गियां भी जलकर राख हुई हैं और 3 सिलेंडर फटे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे की जगह ही गैस सिलेंडर का गोदाम है। आग लगने के दौरान 10 से ज्यादा गैस सिलेंडरों में धमाका होने की बात कही जा रही है। इनमें 2 बड़े और 8 छोटे जले हुए सिलेंडर बरामद हो गए हैं। अन्य की तलाशा की जा रही है। इस आग में कई मुर्गे भी जलकर मर गए हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

4 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

5 hours ago