Follow Us:

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 100वें नंबर पर है भारत

समाचार फर्स्ट |

एक तरफ हम पूरे देश को डिजिटल करने की कोशिश कर रहे है वहीं दूसरी तरफ भारत की एक बेहद शर्मनाक और दुखद तस्वीर दुनिया के सामने आई है।  वॉशिंगटन स्थित इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीटयूट ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स जारी किया है। 119 विकासशील देशों की ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत को 100वां स्थान मिला है। पिछली भारत 97वें स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत उत्तर कोरिया और बांग्लादेश जैसे देशों से पीछे है लेकिन पाकिस्तान से आगे है।  

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट (IFPRI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्चों में कुपोषण की उच्च दर से देश में भूख का स्तर इतना गंभीर है और सामाजिक क्षेत्र को इसके प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। 119 देशों में भारत 100वें स्थान पर है और समूचे एशिया में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान उससे पीछे हैं।

उन्होंने कहा, '31.4 के साथ भारत का 2017 का GHI (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) गंभीर श्रेणी में है। यह उन मुख्य कारकों में से एक है जिसकी वजह से दक्षिण एशिया इस साल GHI में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक है…।' रिपोर्ट के मुताबिक भारत की रैंकिंग चीन (29), नेपाल (72), म्यांमार (77), श्रीलंका (84) और बांग्लादेश (88) से भी पीछे है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रमश: 106वें और 107वें स्थान पर हैं।