Follow Us:

दूसरी बार टली निर्भया के चारों दोषियों की फांसी, कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी पर लगाई रोक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

निर्भया के दोषियों की फांसी दूसरी बार भी टल गई है। निर्भया के चारों दोषियों को कल शनिवार सुबह 1 बजे फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की फांसी टाल दी है। कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी है। निर्भया के गुनहगारों ने फांसी की सजा को टालने के लिए हरसंभव कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किया। गुनहगार विनय ने फांसी पर रोक लगाने की मांग की थी।

इससे पहले 22 जनवरी को चारों दोषियों को फांसी मुकर्रर करते हुए डेथ वारंट जारी किया था, लेकिन राष्ट्रपति के पास एक दया याचिका लंबित होने के चलते फांसी टल गई थी। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने दूसरी बार एक फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी का समय तय किया था, लेकिन करीब 12 घंटे पहले आज शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक बार फिर फांसी की सजा टाल दी।