Categories: इंडिया

हरियाणा: पिंक ऑटो में सीसीटीवी कैमरा के साथ एलईडी लाइट भी लगवाई गई

<p>हरियाणा के हिसार में पहली बार महिलाओं के लिए चलने वाले पिंक ऑटो में सीसीटीवी कैमरा के साथ एलईडी लाइट भी लगवाई है। आए दिन छेड़छाड़, रेप जैसी घटनाओं को देखते हुए हिसार के आजाद नगर में रहने वालीं सुनीता ने ऐसा किया है।</p>

<p>दरअसल, देश में पहली बार महिलाओं के लिए चलाए गए पिंक ऑटो में सुनीता ने मनचलों की हरकतों के कारण अपने ऑटो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया। उन्होंने कैमरे के अलावा एलईडी लाइट भी लगवाई है, जिसमें पीछे बैठे यात्री दिखते रहते हैं। ऑटो में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ लगे डीवीआर में 15 दिन की फुटेज सुरक्षित रहती है।</p>

<p>गौरतलब है कि सुनीता हिसार में ऑटो चलाने वाली पहली महिला चालक हैं। उन्होंने जब ऑटो चलाना शुरू किया था तो लोगों ने उनका समर्थन नहीं किया था। लेकिन सुनीता निराश नहीं हुई और मेहनत करती रहीं। उनके काम से प्रभावित होकर जिला प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मान दिया। सुनीता अपनी दो बेटियों और एक बेटे की परवरिश के लिए ऑटो चला रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

37 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

52 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago