Follow Us:

हरियाणा: पिंक ऑटो में सीसीटीवी कैमरा के साथ एलईडी लाइट भी लगवाई गई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हरियाणा के हिसार में पहली बार महिलाओं के लिए चलने वाले पिंक ऑटो में सीसीटीवी कैमरा के साथ एलईडी लाइट भी लगवाई है। आए दिन छेड़छाड़, रेप जैसी घटनाओं को देखते हुए हिसार के आजाद नगर में रहने वालीं सुनीता ने ऐसा किया है।

दरअसल, देश में पहली बार महिलाओं के लिए चलाए गए पिंक ऑटो में सुनीता ने मनचलों की हरकतों के कारण अपने ऑटो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला लिया। उन्होंने कैमरे के अलावा एलईडी लाइट भी लगवाई है, जिसमें पीछे बैठे यात्री दिखते रहते हैं। ऑटो में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ लगे डीवीआर में 15 दिन की फुटेज सुरक्षित रहती है।

गौरतलब है कि सुनीता हिसार में ऑटो चलाने वाली पहली महिला चालक हैं। उन्होंने जब ऑटो चलाना शुरू किया था तो लोगों ने उनका समर्थन नहीं किया था। लेकिन सुनीता निराश नहीं हुई और मेहनत करती रहीं। उनके काम से प्रभावित होकर जिला प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मान दिया। सुनीता अपनी दो बेटियों और एक बेटे की परवरिश के लिए ऑटो चला रही हैं।