Categories: इंडिया

हरियाणा की अनीता कुंडू ने फतह की दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी- माउंट विंसन

<p>हरियाणा पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता कुंडू ने सोमवार को अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा फहरा दिया है। बर्फीली हवाओं और -40&deg; तक के तापमान को सहन करते हुए अनीता ने दक्षिणी ध्रुव पर स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन पर फतेह हासिल की है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार अनीता कुंडू ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन की चढ़ाई 7 जनवरी को शुरू की थी।</p>

<p>गौरतलब है कि अनीता कुंडू ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से 2013 और चीन की तरफ से 2017 में फतह करके भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला होने का गौरव प्राप्त किया था। सोमवार को मौसम ठीक रहते ही अनीता कुंडू ने विन्सन चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन की चढ़ाई करने के लिए दस पर्वतारोहियों का एक ग्रुप गया था जिसमें अनीता कुंडू भारत से अकेली और 9 पर्वतारोही विदेशी थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago