Follow Us:

हरियाणा की अनीता कुंडू ने फतह की दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी- माउंट विंसन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हरियाणा पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता कुंडू ने सोमवार को अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा फहरा दिया है। बर्फीली हवाओं और -40° तक के तापमान को सहन करते हुए अनीता ने दक्षिणी ध्रुव पर स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन पर फतेह हासिल की है।

जानकारी के अनुसार अनीता कुंडू ने अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन की चढ़ाई 7 जनवरी को शुरू की थी।

गौरतलब है कि अनीता कुंडू ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से 2013 और चीन की तरफ से 2017 में फतह करके भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला होने का गौरव प्राप्त किया था। सोमवार को मौसम ठीक रहते ही अनीता कुंडू ने विन्सन चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन की चढ़ाई करने के लिए दस पर्वतारोहियों का एक ग्रुप गया था जिसमें अनीता कुंडू भारत से अकेली और 9 पर्वतारोही विदेशी थे।