Follow Us:

हरियाणा में अब तक 8.92% और महाराष्ट्र में 5.77% हुआ मतदान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

विधानसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र में 8,97,22,019 मतदाता 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जबकि हरियाणा में 18,282,570 मतदाता अपने वोटिंग अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। हरियाणा में सुबह 10 बजे तक 8.92% और महाराष्ट्र में 5.77% हुआ मतदान।

देश के 18 राज्यों में 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। यूपी की 11 सीटों, गुजरात की 6 सीटों, बिहार की 5, असम की 4, हिमाचल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इनके अलावा पंजाब की 4 सीटों, केरल की 5, सिक्किम की 3, राजस्थान की 2 सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट के लिए चुनाव हो रहा है।