Categories: इंडिया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कोरोना वायरस पर दिया बयान

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज चौथा दिन है। राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा हुई इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कोरोना वायरस पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के 29 मामलों की पुष्टि की है। ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिससे सभापति वेंकैया नायडू नाराज हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि जो भी सांसद सदन में मौजूद हैं और मुद्दे पर नहीं बोल रहे हैं, उन्हें आगे भी सत्र में बोलने नहीं दिया जाएगा। इस हंगामे के कारण उन्होंने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

कोरोना वायरस यानि कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति और भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर राज्य सभा में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इटली से आए पर्यटक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मैं रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। मंत्रियों का एक ग्रुप भी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4 मार्च तक कुल 28 हजार 529 व्यक्तियों को सामुदायिक निगरानी में लाया गया और उनकी निगरानी की जा रही है। डॉ हर्षवर्धन लोकसभा में भी कोरोना वायरस को लेकर केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि 4 मार्च तक 6 लाख 11 हजार 176 यात्रियों की अलग-अलग जगहों पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसकी जांच के लिए 15 लैब बनाए गए हैं, जबकि 19 लैब और तैयार किए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago