Follow Us:

निर्भया केस में चारो गुनाहगारों की फांसी पर आज सुनवाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली निर्भया के गुनहगारों की फांसी को लेकर तारीख का एलान आज हो सकता है। जेल प्रशासन की तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है कि उनकी ओर से फांसी की तैयारियां शुरु हो गई हैं, अब तो बस अदालत से आदेश आने की, जो आज आ सकता है। खबर है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने चारों दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाने के इंतजाम भी कर लिए हैं। 

तिहाड़ जेल प्रशासन पहले भी चारों दोषियों को एक साथ ही फांसी देने की बात कह चुका है। जानकारी के आनुसार निर्भया की मां द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के डेथ वारंट पर सुनवाई के लिए 7 जनवरी की तारीख दी थी। आज कोर्ट में सुनवाई है।  इससे पहले निर्भया के गुनहगारों द्वारा जेल में आपराधिक वारदात की साजिश रचने की भी खबरें आई थीं। वे खुद पर नया आपराधिक केस दर्ज़ करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं, ताकि उनकी फांसी की सजा कुछ समय के लिए टल जाए।