इंडिया

गर्मी से मिलने वाली है राहत, मानसून जल्द देने वाला है दस्तक

भीषण गर्मी से तप रहे देश के लिए राहत भरी खबर है। मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है। केरल में यह 27 मई तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने कहा, मानसून अगले दो तीन दिनों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। आमतौर पर इन क्षेत्रों में मानसून 22 मई को सक्रिय होता है। इस बार यह छह दिन पहले सक्रिय हो गया है। वहीं, केरल में यह सामान्य तिथि से पांच दिन पहले पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार को भी धूल भरी आंधी और हल्के बादलों के आसार हैं। इस वजह से लोगों को लू से राहत रहेगी। वहीं, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों को भी लू से राहत की उम्मीद है। विभाग ने कहा कि इन राज्यों में लू में कमी आने की संभावना है। अगले चौबीस घंटों में केरल, पूर्वोत्तर राज्यों एवं उत्तर के पर्वतीय राज्यों में बारिश होगी।

आईएमडी ने यहां कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ा। इससे चार महीने के बरसात के मौसम की शुरुआत का संकेत मिलता है जो मुख्य रूप से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में क्षोभमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश हो रही है। अंडमान निकोबार द्वीपों पर मानसून की शुरुआत एक दिन देरी से हुई। आईएमडी ने पहले कहा था कि 15 मई को इस क्षेत्र में मौसमी बारिश होगी।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ”दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।”

मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया था। आईएमडी ने मानसून के एक जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले 27 मई को केरल में मौसमी बारिश के जल्दी आगमन का अनुमान जताया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

HRTC बस का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मची

हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों के अंदर लिखा होता है कि सवारी अपने सामान की…

50 mins ago

नूरपुरवासियों का ट्रेन का इंतजार होगा खत्म, 11 से दौड़ सकती है रेल !

पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर जल्द ही ट्रेन नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक दौड़ती नजर आएगी।…

53 mins ago

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली उच्च न्यायालय से राहत

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली उच्च न्यायालय से राहत, खंडपीठ ने भिन्न मत से सुनाया…

54 mins ago

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता: CM

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम  भाजपा हिमाचल प्रदेश हितैषी नहीं, कुल्लू जिला…

2 hours ago

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के व्यय पर कड़ी निगरानी रखें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक सुरेश नंदनवर भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी…

2 hours ago

बद्दी में तीन युवकों ने हिंदू देवी-देवतायों का बनाया आपत्ति जनक वीडियो, मामला दर्ज

बद्दी में तीन युवकों द्वारा हिंदू देवी देवतायों की आपत्ति जनक वीडियो डालने पर मामला…

3 hours ago