Categories: इंडिया

सोमवार को आंध्रप्रदेश के तट से टकराएगा समुद्री तूफान ‘फेथई’

समुद्री तूफान फेथई सोमवार को आंध्रप्रदेश के तट से टकराएगा। इसके असर से तटीय छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य मशीनरी को हाई अलर्ट कर दिया है और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें शनिवार को तैनात कर दी गई हैं।

एरिया साइक्लोन वार्निंग सेंटर के निदेशक एस बालचंद्रन के अनुसार तमिलनाडु के समुद्र तट से करीब 900 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के क्षेत्र की वजह से तूफान फेथई बन रहा है। फेथई उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिस रफ्तार से तूफान फेथई आगे बढ़ रहा है यह 17 दिसंबर को ओंगोले और काकीनाड़ा के बीच आंध्रप्रदेश के तट को पार कर सकता है। इस दौरान भारी बारिश होने की आशंका है और हवाएं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

रायपुर में बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समुद्री तूफान फेथई का असर शनिवार को देखा गया। तेज ठंडी हवाएं पूरी दिन चली। दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य में सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही जहां न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को रायपुर के मौसम में बदलाव होगा। रायपुर संभाग के कुछ जगहों पर बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। हालांकि बादलों की वजह से दिन का अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। लेकिन हवा चलने से पूरे दिन ठंडक बनी रहेगी।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago