Categories: इंडिया

मुंबई की सड़कों पर लबालब भरा पानी, भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। यहां आलम ये है कि सड़कों पर पानी लबालब भरा है। मुसीबत से निपटने के लिए केंद्र ने राज्य सरकार को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है। मंगलवार को नौ घंटे में 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जिसने पूरे शहर की व्यवस्था को चौपट कर दिया।

केंद्र सरकार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की और पूरी मदद का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। केंद्र की तरफ से एनडीआरएफ की 10 टीमें मुंबई भेजी गई हैं। बता दें कि मायानगरी मुंबई और इसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बारिश की मुसीबत टूट पड़ी है।

दो दिन तक भारी बारिश और तेज हवाओं की दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मंगलवार को भारी बारिश के कारण कार्यालयों में जल्दी छुट्टी घोषित कर दी गई थी, लेकिन लोगों को घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

15 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago