Categories: इंडिया

केरल में भारी बारिश, 29 की मौत-54 हजार से ज्यादा लोग बेघर

<p>बाढ़ और बारिश से केरल में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण बाढ़ के चलते आधे से ज्यादा केरल डूब चुका है। केरल में बाढ़ और बारिश से अब तक 29 लोगों की जान जा चुकी है और 54 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। इसमें 25 लोगों की मौत भूस्खलन से हुई जबकि चार अन्य डूब गए। राज्य के 24 बांधों को खोल दिया गया। इडुक्की बांध बारिश की वजह से भर गया है। 26 साल बाद इसका गेट खोला गया। इससे पहले इदामालयार बांध के चार गेट खोले गए। इससे 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर क्षमता (169 मीटर) से करीब एक मीटर ज्यादा हो गया था।</p>

<p>केरल के 14 में से सात जिलों में सेना की पांच टुकडि़यों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। यह बाढ़ग्रस्त लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के अलावा अस्थाई पुल भी बनाएगी। इडुक्की, कन्नूर, कोझीकोड, पनामारम, वायनाड और मलप्पुरम जिलों में राहत और बचाव के लिए सेना की 8 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। कई जगहों पर सड़कें धंस जाने के कारण पर्यटकों को पर्वतीय इडुक्की जिले में दाखिल होने से रोका गया। कोझिकोड और वायनाड में विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए थलसेना के जवान छोटे-छोटे पुल बना रहे हैं।</p>

<p>राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक 53,501 बेघर लोगों को अब राज्य भर में 439 राहत शिविरों में रखा गया है। केंद्रीय मंत्री के.जे अल्फॉंस ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ केरल में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। राजनाथ ने विजयन से भी बात की और वह रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुख्यमंत्री विजयन से बात की थी और प्रभावितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

20 mins ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

38 mins ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

52 mins ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

5 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

6 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

7 hours ago