Categories: इंडिया

अगले माह शुरू हो सकती है केदारनाथ के लिए हेली सेवा

प्रसिद्ध केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को अगले माह से हेली सेवा की सुविधा मिल सकती है। कोविड महामारी के कारण अभी तक केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाया है जबकि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) मार्च माह में ही सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है।

यूकाडा ने इस बार केदारनाथ हेली सेवा के लिए समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी थी। लेकिन लॉकडाउन और बिना यात्रियों के हेली सेवा का संचालन बंद रहा। केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खोले गए। लेकिन कोविड महामारी के कारण तीर्थ यात्री दर्शन के लिए नहीं आ पाए। एक जुलाई से सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा शुरू की और 25 जुलाई से प्रदेश से बाहर के यात्रियों को कोविड सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आने की सशर्त अनुमति दी।

सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्रियों को अनुमति दी जाएगी

शासन स्तर पर केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने के लिए विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगले माह से हेली सेवा का संचालन करने की अनुमति सरकार दे सकती है। प्रदेश में फिलहाल सीमित संख्या में ही चारधाम यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष रविनाथ रमन का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। फिलहाल वर्तमान व्यवस्था के तहत सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने के लिए शासन स्तर पर विचार चल रहा है।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

18 hours ago