इंडिया

‘हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को मिलेगा इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड’

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) आयोजन गोवा में किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 20 से 28 नवम्बर तक मनाया जाएगा। इस बार इंडियन फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ ईयर हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को दिया जाएगा।

वहीं, सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मार्टिन स्कोरसेसि और हंगरी के फ़िल्म मेकर इवटिवन सजोबे को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज़ादी के महोत्सव के दौरान 75 क्रिएटिव माइंड्स को भी चुना गया है। इनको मास्टर क्लासेस में भाग लेने का मौका भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी बीजेपी से मथुरा से सांसद हैं। 16 अक्टूबर 1948 के तमिलनाडु के अम्मानकुडी में हेमा मालिनी का जन्म हुआ। हेमा मालिनी ने 1963 में तमिल फिल्म इधुसथियाम से डेब्यू किया था। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर और राइटर भी हैं। डेब्यू के बाद उन्होंने 1968 में बतौर लीड एक्ट्रेस सपनों का सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री की। उन्होंने शोले, सीता और गीता, सत्ते पे सत्ता, बागबान समेत 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

वहीं, प्रसून जोशी लेखक, गीतकार, स्क्रीनराइटर होने के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट भी हैं। 17 साल की उम्र में उनकी पहली किताब पब्लिश हुई थी। वह मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन एशिया भी हैं। साल 2001 में जोशी ने भारतीय सिनेमा में गीतकार के तौर पर राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा से कदम रखा था। इसके बाद से वह कई नामी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago