पॉलिटिक्स

CM और मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर लगा विराम, राकेश पठानिया ने दिया बड़ा बयान

उपचुनावों में मिली हार के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल और सीएम बदले जाने की अटकलें उठने लगी हैं। लेकिन अब इन अटकलों पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने विराम लगा दिया है। धर्मशाला में मीडिया से बात करते हुए मंत्री पठानिया ने कहा कि सरकार में सब ठीक चल रहा है। सरकार में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होने वाला है। रही बात उपचुनाव में मिली हार की तो हम अपने ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से चुनाव हारे हैं। हार पर मंथन जारी है।

वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हम एकजुट हैं जबकि कांग्रेस बिखरी हुई है। कांग्रेस का ना कोई सरदार है और ना ही कोई एक सीएम उमीदवार जिसकी वजह से वे खुद आपस में कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं।

पठानिया ने कहा कि सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। आज प्रदेश में बागवानी में क्रांति आई है और पैदावार बढ़ी है। आम की खेती पर हम जिला कांगड़ा में काम कर रहे हैं और अब ऐसी पैदावार की ओर बल दिया जा रहा है जिससे किसानों की आमदन कई गुना बढ़ जाए ।

केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि सरकार धर्मशाला और देहरा में सीयू की स्थापना के लिए काम कर रही है। धर्मशाला की जमीन पर भी jio सर्वे चल रहा है। ओपचारिकताएं पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा ।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

14 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

14 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

21 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

21 hours ago