Follow Us:

हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। रांची में विपक्ष के नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस के रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू द्वारा शपथ दिलाई गई।

राजद के सत्यानंद भोगता ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू द्वारा शपथ दिलाई गई।