Categories: इंडिया

पत्नी की हत्या कर मालिक के बेड में छिपाई लाश, अंजान शख्स बेड पर 5 दिन तक सोता रहा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। जहां एक महिला की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया और इस बात से अंजान शख्स बेड पर 5 दिन तक सोता रहा। घटना के पांच दिन बाद जब शख्स को इस बारे में पता चला तो वह पुलिस के पास पहुंचा और उसने बताया कि उसके बेड के अंदर एक लाश है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और उसके आरोपी पति की तलाश कर रही है। घटना गुरुग्राम के सेक्टर-46 के जल विहार कॉलोनी की है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि बेड के अंदर बने बॉक्स में महिला की लाश को छुपाया गया था। 5 दिन बीत जाने के कारण महिला की लाश खराब होनी शुरू हो चुकी थी और वहां से तेज बदबू आ रही थी। महिला की शिनाख्त 30 साल की बबिता के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, घर का मालिक दिनेश है। जो पास में ही एक चाय की दुकान चलाता है। दिनेश के पास एक टैक्सी है जो उसने राजेश नाम के ड्राइवर को चलाने के लिए दे दी थी। मृतक बबिता ड्राइवर राजेश की पत्नी थी। करीब 2 महीने से ड्राइवर राजेश दिनेश की टैक्सी चला रहा था। दिनेश ने टैक्सी के साथ अपने घर की भी चाभी राजेश को दे दी थी। क्योंकि पिछले शनिवार दिनेश अपने गांव चला गया था। सोमवार को दिनेश जब अपने गांव से वापस आया तो राजेश का कुछ अता पता नहीं था घर भी बंद था। इस पर दिनेश ने राजेश को फोन भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद दिनेश ने अपनी दूसरी चाभी से घर का ताला खोला। लेकिन उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसके घर में रखे बेड में लाश रखी हुई है। वो पांच दिन तक उसी बेड पर सोता रहा लेकिन शुक्रवार शाम से उसे कुछ दुर्गंध आनी शुरू हुई। शनिवार को जब दुर्गंध बढ़ने लगी तो उसने कमरा खंगालना शुरू किया। जब उसने बेड में बना बॉक्स खोला तो उसके होश उड़ गए। अंदर एक महिला की लाश पड़ी हुई थी।

उधर बबिता के घरवालों के मुताबिक 6 महीने पहले ही उसकी राजेश से शादी हुई थी। राजेश के साथ बबिता की दूसरी शादी थी, बबिता की पहली शादी से 5 बच्चे हैं। वो अपने बच्चों के साथ पिछले 10 साल से सामने के मकान में रह रही थी। शादी के बाद राजेश भी बबिता के साथ ही बबिता के मकान में ही रह रहा था और सोमवार सुबह लगभग 6 बजे दोनों साथ घर से निकले थे।

बबिता की 12 साल की बेटी के मुताबिक दोनों के बीच रोज झगड़ा होता था। रविवार रात भी झगड़ा हुआ था और राजेश ने बबिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके बाद सोमवार सुबह दोनों साथ निकले, लेकिन फिर दोनों का कोई पता नहीं चला। अब जाकर बबिता की लाश सामने दिनेश के घर से बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में राजेश पर ही हत्या का शक जा रहा है। सोमवार के बाद से ही वो फरार है और अब तक उसका कोई अता पता नहीं है। पुलिस फिलहाल राजेश की तलाश में जुटी है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

16 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

17 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

17 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

18 hours ago