<p>फिलीपींस में दक्षिण पश्चिमी प्रांत सुलु के जोलो स्थित एक गिरजाघर में रविवार सुबह दो भीषण बम धमाकों में 19 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे हुआ। इससे कुछ ही देर पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा ‘मास’ का आयोजन किया गया था। हताहतों में अधिकतर गिरजाघर आने वाले लोग हैं। फिलीपींस के सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सेना ने अब तक इस विस्फोट से जुड़ी जानकारियां औपचारिक तौर पर जारी नहीं की हैं।</p>
<p>गौरतलब है कि ये विस्फोट मिंदनाओ में मुसलमानों के लिए एक बड़े स्वायत्त क्षेत्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले कानून बैंग्सामोरो ऑर्गेनिक लॉ (बीओएल) को जोलो द्वारा खारिज किये जाने के बाद हुआ है। जोलो ने सोमवार को हुए जनमत संग्रह में इस कानून को खारिज कर दिया था लेकिन दूसरे मुस्लिम बहुल प्रांतों का समर्थन मिलने के कारण इस कानून को भारी मतों से मंजूरी मिल गई।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…