Categories: इंडिया

यौन शोषण मामले में राम रहीम दोषी करार, हिरासत में लिए गए बाबा

<p>साध्वी यौन शोषण मामले में CBI की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया है। इस मामले में 28 अगस्त को सज़ा सुनाई जाएगी। फिलहाल गुरमीत राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया है।</p>

<p>कोर्ट के विशेष जज जस्टिस जगदीप सिंह ने फैसला सुनाया है। इस दौरान कोर्ट में कुल 7 लोग मौजूद थे। जिनमें बाबा राम रहीम, वकील और सीबीआई के अधिकारी मौजूद थे। जस्टिस जगदीप सिंह ने पूरे आधे घंटे तक फैसला पढ़ा।</p>

<p>शुक्रवार को डेरा प्रमुख अपने लाव-लश्कर के साथ पंचकूला की अदालत में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट परिसर के एक किलोमीटर दूर ही समर्थकों को रोक दिया गया था। बाबा के समर्थक अभी भी पंचकूला में पटे पड़े हैं। स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल हाई-अलर्ट पर हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम पर यौन शोषण के आरोपों की कहानी 2002 से शुरू हुई थी। उन्हीं के डेरे की एक कथित साध्वी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को एक गुमनाम चिट्ठी लिखी थी। पीड़िता ने ये चिट्ठी अटल बिहारी बाजपेयी के साथ हरियाणा और पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री, कुछ आला अधिकारियों और कुछ मीडिया संस्थानों को भी भेजी थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

15 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

15 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

15 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

15 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago