Categories: इंडिया

ग्लेशियर की चपेट में आने से जवान शहीद, आज लाहौल स्पीति पहुंचेगा पार्थिव शरीर

<p>3 दिन पहले ग्लेशियर की चपेट में आने वाली शहीद जवान रिगजिन दोरजे का पार्थिव शरीर गुरुवार को क़ाजा पहुंचाया जाएगा। सुबह पार्थिव शरीर वायु सेना के जहाज से पहले चंडीगढ़ पहुंचाया जाएगा और यहां से चौपर से काजा लाया जाएगा। शहीद जवान लाहौल स्पीति के चिचम गांव के रहने वाले थे और वे अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों की छोड़ गए हैं।</p>

<p>एडीएम काजा विक्रम नेगी ने बताया कि शहीद का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को उनके पैतृक गांव चिचम में बौद्ध रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार होगा। शहीद सूबेदार रिगजिन दोरजे की एक 6 साल की बेटी और 9 साल का एक बेटा है। रिगजिन 1995 में सेना की डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि देश ने रिगजिन के रूप में एक जांबाज सैनिक को खो दिया है।</p>

<p>याद रहे के कारगिल में माउंट नून एक्सपीडिशन के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आने से डोगरा रेजीमेंट के जांबाज सूबेदार रिगजिन दोरजे शहीद हो गए थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago