भारतीय वायु सेना (IAF) के मार्शल और 5 स्टार रैंक प्राप्त 'अर्जन सिंह' का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। अर्जन सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे दिल का दौरा पड़ने से उन्हें शनिवार को दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च ऐंड रेफेरल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि इसके पहले उनके खराब हेल्थ की जानकारी मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और IAF चीफ बीएस धनवा उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।

क्या थी अर्जन सिंह की शख्सियत?

अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1919 को अविभाजित भारत के फैसलाबाद (अब पाकिस्तान) के एक सैन्य परिवार में हुआ था। अर्जन सिंह 19 साल की उम्र में रॉयल एयर फोर्स कॉलेज जॉइन से जुड़े थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने साहस का परिचय दिया था जब उन्होंने बर्मा में ब्रिटिश-भारतीय पायलट ऑफिसर के रूप में जापानी सेना का सामना किया। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने IAF के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवाएं दी थीं। IAF का नेतृत्व करने और ऐतिहासिक युद्ध में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…