Follow Us:

बिहार: गया आदित्य हत्याकांड में रॉकी यादव दोषी करार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार में गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी रॉकी यादव को दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में आगामी छह सितंबर को अपना फैसला सुनायेगा। एडीजे 1 सच्चिदानंद सिंह आज इस मामले में सुनवाई पूरी करते हुए रॉकी को दोषी ठहराया है।

क्या है मामला..

स्वराजपुरी रोड का रहने वाला आदित्य सचदेवा सात मई 2016 को अपने चार दोस्तों अंकित, आयुष, कैफी व नासिर के साथ कार से बोधगया गया था। देर शाम लौटने के क्रम में एक लैंडरोवर गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे थी। लैंडरोवर का चालक लगातार साइड मांग रहा था। इसी क्रम में आदित्य की कार पुलिस लाइन रोड की ओर मुड़ी। पीछा से आ रहा लैंडरोवर कार का चालक भी उसी तरफ प्रवेश कर दिया। लैंडरोवर में सवार लोगों ने आदित्य की कार को रूकवा दिया और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू दी।

आदित्य समेत उसके दोस्त डर गये और गाड़ी भगाने का प्रयास किया. इस क्रम में पीछे से गोली चली, जो कार के पिछले शीशे को छेदते आदित्य के सिर में लगी। उसे दोस्तों ने मगध मेडिकल कॉलेज औ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।