Follow Us:

मार्च में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 121 साल बाद पड़ी इतनी भीषण गर्मी

डेस्क |

देश में इस बार समय से पहले ही लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ो के अनुसार देश में साल 1901 के बाद मार्च महीना सबसे गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मार्च में देश में औसत बारिश भी 71 फीसदी कम हुई है।

मार्च में उत्तर-पश्चिम इलाकों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3.91 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार देश में मार्च महीने में 8.9 एमएम बारिश हुई है जो कि 71 प्रतिशत कम है। मार्च में 1909 में 7.2 मिमी और 1908 में 8.7 मिमी बारिश हुई थी। ऐसे में इस साल पिछले महीने 1901 के बाद से तीसरी सबसे कम बारिश हुई।

वहीं, मौसम विभाग ने आगमी दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पूरा मार्च महीन सूखा रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में लू की स्थिति बनी रहेगी।