इंडिया

लुधियाणा में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में आग लगने से 5 बच्चों सहित 7 लोग जिंदा जले

डेस्क। पंजाब के लुधियाणा से सुबह सवेरे काफी बुरी ख़बर आई है। यहां टिब्बा रोड पर स्थित मक्कड़ कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। ख़बर है कि कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में अचानक आग लग गई जिसके एक परिवार के 7 लोग जिंदा जल गए हैं। सभी मृत्तक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। मृत्तकों में एक दंपती सहित 5 बच्चे शामिल है।

मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन वे लोगों को नहीं बचा पाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15),मनीषा (10),गीता (8),चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीया सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था।

आग लगने के कारणों की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम, डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Manish Koul

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago