Follow Us:

पंजाब में मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी, ‘भीड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क’

पी. चंद |

पी. चंद। देश-प्रदेश में बढ़ते कोरोना(Covid19) के मामले के बीच अब हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में मामले बढ़ने की खबर है। इसी के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने राज्य में सभी लोगों से मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि लोग अब सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क का इस्तेमाल करें।

इसमें कहा गया है कि देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब में सभी लोगों को मास्क पहनना चाहिए। खासकर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लोग मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसके साथ ही पब्ल्कि ट्रांसपोर्ट, सिनेमा हॉल्स, शॉपिंग मॉल्स, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, क्लासिस, ऑफिस रूम और इंडोर गैदरिंग में खासतौर पर मास्क पहनें।

आपको बता दें कि विदेश के साथ देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार लगातार पाबंदियां बढ़ाने की ओर बल दे रही है। पिछले कल बुधवार को ही दिल्ली सरकार ने मास्क जरूरी कर दिया है। अगर कोई उल्लंघन करेगा तो 500 रुपए तक का चालान काटा जाएगा।