Follow Us:

ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बना भारत, कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.97 लाख के पार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के हिसाब से भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक 10 हजार 956 मामले सामने आए हैं जबकि 396 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 2 लाख 97 हजार 535 है, जिनमें 1 लाख 41 हजार 842 सक्रिय मामले और 1 लाख 47 हजार 195 लोगों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसके अलावा 8 हजार 498 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।