Categories: इंडिया

भारत ने नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, स्विट्ज़रलैंड में 4 बैंक खाते सीज

पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ की चपत लगाने वाले आरोपी और भगौड़े नीरव मोदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। PNB के साथ घोटाले करने के आरोपी नीरव मोदी पर एजेंसियों ने बड़ा शिकंजा कसा है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी से जुड़े चार बैंक खातों को स्विट्ज़रलैंड में सीज़ किया है। बता दें कि इस मसले पर स्विस बैंक की तरफ से एक रिलीज भी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि भारत की मांग पर उन्होंने नीरव और पूर्वी मोदी के चार खाते सीज कर लिए हैं। नीरव और पूर्वी के इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे।

इस मामले की ये लगातार दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले बुधवार को ही ये बात सामने आई थी कि इस घोटाले के दूसरे आरोपी मेहुल चोकसी का अब भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। एंटिगुआ के प्रधानमंत्री ने बयान दिया था कि हम मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द कर रहे हैं, अब उसके पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचता है। नीरव मोदी अभी लंदन में है और न्यायिक हिरासत में है। वह चार बार अदालत में ज़मानत के लिए याचिका दायर कर चुका है लेकिन हर बार उसे नाकामी ही हाथ लगी है। लंदन की कोर्ट ने हर बार उसकी याचिका को खारिज़ किया है।

बता  दें कि PNB घोटाला फरवरी 2018 में सामने आया था और तब से ही नीरव मोदी फरार है। 2018 से ही एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। तब से लेकर अब तक उसकी देश में कई करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि अबकी बार विदेशी संपत्ति जब्त की गई है। इसी साल 19 मार्च को नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। तब से भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने में जुटी हैं और ब्रिटेन के साथ उसके प्रत्यर्पण की बात की जा रही है। भारत में CBI और ED नीरव मोदी से जुड़े मामले की जांच कर रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

18 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

19 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

19 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

19 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

19 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

19 hours ago