Follow Us:

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 102वें स्थान पर, नेपाल और पाकिस्तान से भी रहा पीछे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत इस बार 117 देशों की सूची में 102वें स्थान पर रहा। यह पिछले साल के 103 की तुलना में एक पायदान ऊपर है पर भारत के इस स्तर को बेहद गंभीर माना गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान 94वें स्थान पर है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स चार पैमानों पर देशों को परखता है।

ये चार पैमाने- कुपोषण, शिशु मृत्यु दर, चाइल्ड वेस्टिंग और बच्चों की वृद्धि में रोक हैं। 102वें स्थान पर रहने का मतलब है कि भारत इन चारों पैमानों पर विफल साबित हुआ है।

इस सूची में भारत नेपाल(73), म्यांमार(69), श्रीलंका(66) और बांग्लादेश(88) से भी पीछे है। वहीं चीन इस सूची में 25वें स्थान पर है। इस साल की इंडेक्स में जलवायु परिवर्तन और भूख के बीच भी संबंध को रेखांकित किया गया है। 117 में से 47 देश ऐसे हैं, जहां भूख की समस्या बेहद गंभीर है।