Categories: इंडिया

इंडियन एयरफोर्स के ग्वालियर एयरबेस पर पहुंचे राफेल विमान, देखें तस्वीरें

राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मचे राजनैतिक विवाद के बीच फ्रांस के तीन राफेल लड़ाकू विमान इंडियन एयरफोर्स के ग्वालियर बेस पर पहुंचे हैं। ये तीनों फाइटर जेट फ्रांस के उस बेड़े का हिस्सा हैं जो हाल ही में आस्ट्रेलिया में संपन्न हुई 'पिच ब्लैक' एक्सरसाइज का हिस्सा है। जिसमें इंडियन एयरफोर्स ने भी शिरकत की थी।

फ्रांस के तीन राफेल लड़ाकू विमानों सहित एक एटलस-400एम मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, एक सी-135 रिफ्यूलर विमान और एक एयरबस कार्गो विमान ने आस्ट्रेलिया से लौटते हुए शनिवार को ग्वालियर एयर बेस पर स्टॉप किया।

यहां पर फ्रांस का ये बेड़ा तीन दिनों तक रहेगा। ग्वालियर एयरबेस पर भारत के मिराज-2000एच लड़ाकू विमानों की स्कावड्रन तैनात है। 'पिच ब्लैक' एक्सरसाइज के दौरान इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स ने भी फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी थी, जिसकी तस्वीरें आस्ट्रेलियन एयरफोर्स ने जारी की थीं।

फ्रांस का जंगी बेड़ा 'पिच ब्लैक' एक्सरसाइज के साथ साथ एशिया-पैसेफिक रिजन में 'पिगेस' नाम के युद्धभ्यास में भी हिस्सा ले रहा है। भारत ने फ्रांस से जिन 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया है उसकी पहली खेप सितंबर 2019 तक आनी है।

इंडियन एयरफोर्स के अबांला स्थित एयरबेस पर राफेल की पहली स्कॉवड्रन तैनात की जायेगी। इस स्कावड्रन को ‘गोल्डन एरो’ नाम दिया गया है। दूसरी स्कावड्रन सिकिक्म के करीब उत्तरी बंगाल के हाशिमारा में तैनात की जायेगी।

ग्वालियर एयरबेस पर आए राफेल लड़ाकू विमानों का भारत में आना पहली बार नहीं हुआ है। वर्ष 2015 में बेंगलुरू में हुए एयरो-शो में भी राफेल लड़ाकू विमानों ने शिरकत थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एयर-मैन्युवेरेलिटी का प्रदर्शन किया था।

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

11 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

28 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

40 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

2 hours ago