इंडिया

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, जहां हैं शांत और सुरक्षित रहें….

रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से कहा गया है कि वे जहां भी हों घर में रहें, शांत और सुरक्षित रहें। मौजूदा स्थिति अत्यधिक अनिश्चित है।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वालों सहित कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा है कि किसी भी अपडेट के लिए आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से यूक्रेन छोड़कर भारत लौटने की अपील कर रहा था। यूक्रेन के तेजी से बदलते हालात को देखते हुए दूतावास ने अब तक कई एडवाइजरी जारी की, लेकिन उस वक़्त शायद किसी ने गौर नहीं किया।

कई लोग लौटे थे भारत

एयर इंडिया के विशेष विमानों से कई भारतीयों को स्वदेश लाया गया है, लेकिन अब भी कई भारतीय यूक्रेन में ही हैं। बताया जाता है कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय विद्यार्थी हैं।

उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ गुरुवार को सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद बमबारी शुरू हो गई है। मिसाइलों से भी हमलों की खबर है। जवाब में यूक्रेन ने भी पांच रूसी विमानों को मार गिराने का दावा किया है। इससे बड़ी जंग का खतरा बढ़ गया है। उधर, सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के हालात पर मंथन जारी है। अमेरिका ने रूस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है तो पुतिन ने भी किसी देश को दखल नहीं देने की धमकी दी है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago