Categories: इंडिया

IND-PAK मैच के बीच भारत ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई सुरक्षा, अटैक की आशंका

एक तरफ भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में IED हमले की आशंका से भारत ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका को बताया कि दोबारा IED अटैक हो सकता है। सूचना मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी जाकिर मूसा की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। सूचना मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवान विशेष रूप से राजमार्ग पर कड़ी निगरानी में तैनात कर दिए गए हैं।

एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी में कहा गया है कि हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए अंसार गजावतुल हिंद के सरगना जाकिर मूसा की मौत का बदला लेने के लिए अलकायदा की दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान या इससे पहले हमले को अंजाम देने की योजना है।

यह वही हमला है जहां 14 फरवरी को कार सुसाइड बम धमाका हुआ था। एक सामान्य इनपुट में इसके अलावा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। यह बात राज्य में आतंकवाद रोधी अभियानों में लगे सभी सुरक्षा बलों के साथ साझा किया गया है। हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, हालांकि आगामी अमरनाथ यात्रा के चलते सुरक्षाबल पहले से ही अधिकतम अलर्ट पर है।

तीर्थयात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा तक जाने के लिए जिस रास्ते से जाते हैं, वह रास्ता अवंतिपोरा से होकर गुजरता है। इस संभावित हमले की जानकारी को सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और राज्य पुलिस के साथ साझा किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा की समग्र सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की लगभग 450 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया जा रहा है। यह पहले से ही आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगी कंपनियों के अतिरिक्त कंपनियां हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

2 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

3 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

4 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

4 hours ago