इंडिया

जनता पर महंगाई की मार, आज से दही, पनीर चावल खरीदना हुआ महंगा

बढ़ती महंगाई के बीच लोगों की मुश्किलें आज से और बढ़ गई हैं. आज यानी 18 जुलाई से आपको रोजमर्रा की कई चीजें जैसे दही, लस्सी, चावल, आटा और पनीर के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी. क्योंकि सरकार ने इन वस्तुओं GST की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही आपको अस्पताल में इलाज के लिए भी अधिक पैसे चुकाने होंगे.  आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि अनाज और बिना ब्रांड की वस्तुओं पर टैक्स लगा है.

इन चीजों पर आज से लगेगा GST
मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज और मुरमुरे पर अब पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा. इससे पहले ये वस्तुएं जीएसटी के दायरे से बाहर थीं.

पैकेट बंद प्रोडक्टस पर बढ़ा GST

आज से पैकेट बंद और लेवल वाले प्रोडक्ट्स पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाएगा. वहीं, पहले इस पर सिर्फ 5 फीसदी की दर से टैक्स लगता था. इसके अलावा नारियल पानी पर 12 फीसदी और फुटवेयर के कच्चे माल पर भी 12 फीसदी GST की नई दरें लागू होगी.

सस्ती होने वाली चीजें
एक तरफ जहां जीएसटी बढ़ने से कई चीजें महंगी हुई हैं तो वहीं कई वस्तुओं पर GST घटाया गया है जिसके चलते अब वे वस्तुएं पहले के मुकाबले सस्ती मिलेंगी. कई चीजों पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% कर दिए गए हैं। इसमें फ्रैक्चर से जुड़े उपकरण और स्प्लिंट्स, शरीर के कृत्रिम हिस्से, बाकी ऐसे उपकरण जो शरीर में इस्तेमाल होते हैं या फिर जिसे शरीर में इंप्लांट किया जाता है। दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक चीजें, इंट्राओक्युलर लेंस आदि।

इसके अलावा ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई का किराया जहां ईंधन की लागत शामिल है, उसमें अब 18% की जगह सिर्फ 12% जीएसटी लगेगा। रोपवे के माध्यम से सामान या यात्रियों को ले जाना अब सस्ता होगा। यहां अब 18% की जगह अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। सुरक्षा बलों के इस्तेमाल के लिए निजी कंपनियों या वेंडरों की ओर से आयात किए वाले विशेष सैन्य जरूरत की चीजों पर अब जीएसटी नहीं लगेगा।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago