इंडिया

…जब इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज ने भी किया था किसान आंदोलन का समर्थन

तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग के लिए किसान एक साल तक सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहे। एक साल बाद केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और शुक्रवार को पीएम मोदी ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। ये किसानों के लिए एक बड़ी जीत है। किसानों आंदोलन के दौरान करीब 605 किसानों की मौत भी हुई। यही नहीं आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी समर्थक होने तक की बातें भी कही गई। लेकिन फिर भी किसानों के इस आंदोलन को देश के कई राज्यों के किसानों का समर्थन मिला। वहीं, कई नेशनल और इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज ने भी खुलकर किसानों का समर्थन किया।

इन सेलेब्रिटीज ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

रिहाना
सिंगर, एक्टर और एंटरप्रिन्योर रिहाना ने इसी साल फरवरी में किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने सीएनएन की एक न्यूज शेयर की थी, जो किसान आंदोलन के बारे में थी। इसके साथ रिहाना ने लिखा था, ‘लोग इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ रिहाना की इस पोस्ट पर काफी विवाद हुआ था।

ग्रेटा थनबर्ग
18 साल की पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने फरवरी में कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर एक टूलकिट शेयर की थी। बाद में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज की थी। यह एफआईआर आपराधिक षडयंत्र रचने और नफरत फैलाने के आरोप में दर्ज की गई थी।

अमांडा कर्नी
फरवरी में ही अमेरिकन व्लॉगर अमांडा कर्नी ने इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। कर्नी ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को सम्मान और मानवाधिकारों से जोड़ा था। कर्नी ने न सिर्फ किसान आंदोलन को समर्थन दिया था, बल्कि उन्होंने इस मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचा था। उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट को सात लाख लोगों ने लाइक किया था। कर्नी ने कहा था कि इस मुद्दे को समझने के लिए भारतीय, पंजाबी, दक्षिण एशियाई होने की जरूरत नहीं। सिर्फ इंसानी नजरिए से भी इस बात को समझा जा सकता है।

मीना हैरिस
मीना हैरिस लेखक और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी हैं। उन्होंने भी भारत में धरना दे रहे किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी थी। मीना हैरिस ने किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए कहा था कि यह कोई संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर एक महीने पहले हमला हुआ था। उन्होंने आगे लिखा था कि हम सभी को भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करना चाहिए।

जैजी बी
जैजी बी भारतीय और कनाडाई ओरिजिन के मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। जैजी बी ने 2021 नए साल की शाम दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के साथ बिताई। जैजी बी ने कहा था कि आपको अपना वतन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहाकि मुझे पंजाबी होने पर गर्व है। हां, मैं कनाडा से हूं लेकिन आप मेरे अंदर के भारतीय को निकाल नहीं सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago