Categories: इंडिया

वायुसेना के लिए आज है गौरव का दिन, सचिन भी पहुंचे

<p>वायुसेना के लिए आज गौरव का दिन है। आज से ठीक 86 साल पहले 8 अक्टूबर 1932 को इंडियन एयरफोर्स की स्थापना की गई थी। इस दिन को Air Force Day के तौर पर मनाया जाता है। 1 अप्रैल 1933 को इसके पहले दस्ते का गठन हुआ था जिसमें 6 RAF-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था। इस उपलक्ष्य पर आज देश में 86वां वायुसेना दिवस (Air force day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों की परेड दिखाई जा रही है। सोमवार सुबह ही यह परेड शुरू हुई, यहां वायुसेना के जवान अपने करतब दिखा रहे हैं।</p>

<p>इस मौके पर वायुसेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने कहा कि वायुसेना किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अपाचे, राफेल, S-400 जैसे सिस्टम हमारी ताकत बढ़ाएंगे। हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम के बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे हैं। एयरफोर्स की तरफ से सचिन को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई है।</p>

<p>इस दौरान एयरचीफ मार्शल बी.एस. धनोआ समेत वायुसेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। परेड के दौरान जगुआर, बिसन, MiG-29, मिराज-2000, सुखोई जैसे एयरक्राफ्ट अपनी ताकत दिखा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय सेवा करने वाले सैनिकों को वायुसेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago