इंडिया

IT के शिकंजे में सपा के फाइनेंसर, अखिलेश बोले- ‘ED और CBI भी आएंगे’

उतर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के शंखनाद से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के तीन बड़े नेताओं के घर पर इनकम टैक्स ने रेड की है। ये तीनों नेता पार्टी के फाइनेंसर और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

ये छापेमारी मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर से शुरू हुई। फिर लखनऊ में जैनेंद्र यादव और मनोज यादव के घर मैनपुरी में इनकम टैक्स की टीम पहुंची। इन दोनों के घर अब भी कार्रवाई चल रही है। चुनाव के पहले हुई इस छापेमारी को सियासी ऐंगल से भी देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि राजीव राय के बेंगलुरू और दुबई में मेडिकल कॉलेज हैं। वह घोसी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बलिया से नाता रखने वाले राय की भूमिहार नेता के तौर पहचान है। इनकी पूर्वी यूपी के मऊ, बलिया और गाजीपुर क्षेत्र में भूमिहारों पर अच्छी खासी पकड़ रखती है।
वहीं, लखनऊ के जैनेंद्र यादव, अखिलेश यादव के OSD रह चुके हैं। यूपी के कई शहरों में जैनेंद्र यादव की कई जमीने हैं और एक मिनरल वाटर की फैक्ट्री भी है।

RCL ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव लंबे समय से मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। वह अखिलेश यादव की कोर टीम के सदस्य माने जाते हैं।

अखिलेश यादव का सवाल
अखिलेश यादव ने छापेमारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये छापेमारी ठीक चुनावों से पहले क्यों की गई। उन्होंने आगे कहा कि अभी तो इनकम टैक्स विभाग आया है। थोड़े दिनों में ईडी, सीबीआई सब आएंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago