Follow Us:

गणतंत्र दिवसः लद्दाख की ऊंची चोटी पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा, गूगल ने बनाया डूडल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश आज 72वां गणतंक्ष दिवस मना रहा है। इस मौके पर लद्दाख के आउटपोस्ट पर आईटीबीपी के जवानों ने भारतीय झंडा फहराया। बता दें कि यह आउटपोस्ट लद्दाख के एक ऊंची जगह पर स्थित है। जवानों ने तिरंगा फहरा कर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

वहीं, गूगल ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपना खास डूडल बनाया है, जिसमें पूरे भारत की संस्कृति और विरासत की खास झलक दिखाई दे रही है। डूडल में विकास की ओर अग्रसर भारत दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे ITBP के जवानों ने झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।