Follow Us:

J&K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, मुठभेड़ में मेजर सहित 2 जवान घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीरी के अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर और दो अन्य जवानों के घायल होने की भी खबर है। अभी फिलहाल दोनों और से फायरिंग बंद है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षाबल इलाके की तलाशी ले रहे थे। इसी बीच एक छिपे हुए आतंकी ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में मेजर सहित दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने जिंदा बचे आतंकी को भी मार गिराया है। सुरक्षबलों ने मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।