<p>पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ में गांवों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। पाकिस्तान की इस फायरिंग में बीएसएफ का एक ऑफिसर शहीद हो गया जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह 7.45 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से हमला किया। पाकिस्तान की कार्रवाई में 6 साल का एक बच्चा भी मारा गया है। पुंछ में 9 स्थानीय लोग घायल हो गए हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इनका इलाज जारी है।</p>
<p>सेना ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। उन्होंने एक साथ कई मोर्टार दागे और भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों का भी इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने इसका पलटवार करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2633).jpeg” style=”height:1275px; width:825px” /></p>
<p> </p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…