Categories: इंडिया

J&K: लोकसभा चुनाव के दौरान पुलवामा में पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड हमला

<p>लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए पांचवें चरण आज यानी 6 मई के मतदान में 51 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पुलवामा में पोलिंग बूथ के पास ग्रेनेड हमला होने की खबर है। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पुलवामा के अलावा शोपियां में भी पोलिंग बूथ पर हमला किया गया है। दो स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसपर हमला किया गया है।</p>

<p>जम्मू कश्मीर में पांचवें चरण में अनंतनाग सीट के लिए शोपियां और पुलवामा में मतदान हो रहे हैं। इसके अलावा लद्दाख लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हैं। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सीट पर तीन चरणों के चुनाव का आज आखिरी दौर है। अनंतनाग सीट पर 2 चरणों में मतदान हो चुके हैं।</p>

<p>वहीं, पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भी वोटिंग के दौरान हिंसा की खबर है। बीजेपी ओर टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है।&nbsp; बैरकपुर से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह का आरोप है कि उन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमले किये हैं। अर्जुन सिंह ने साथ ही आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता वोटर्स को डराने की कोशिश कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

4 mins ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

44 mins ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

5 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

5 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

7 hours ago