Categories: इंडिया

J&K निकाय चुनाव: आतंकियों की धमकी बेअसर, वोटरों की लगी लंबी कतारें

<p>जम्मू- कश्मीर में 13 साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव के लिए घाटी के साथ ही पूरे जम्मू संभाग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उधर काश्मीर में वोटिंग के दिन ऐहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जम्मू के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा की स्पीड को घटाकर 2G कर दिया गया है।</p>

<p>मुख्य चुनाव अधिकारी शालीन काबरा ने बताया कि पहले चरण में पूरी रियासत में 321 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें 1204 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जम्मू संभाग में 1000, कश्मीर में 138 व लद्दाख में 66 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। जम्मू संभाग में 238 व कश्मीर संभाग में 83 वार्ड के लिए चुनाव होंगे। जम्मू नगर निगम के 75 वार्ड के लिए 400301 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 447 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कुल 586064 मतदाता वोट डालेंगे। कश्मीर संभाग में 150 व जम्मू संभाग में 670 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। कश्मीर में 138 और जम्मू में 52 केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। पहले चरण में 78 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।</p>

<p>ज्ञात हो कि चार चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में 2990 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जम्मू संभाग में 2137, कश्मीर में 787 व लद्दाख में 66 उम्मीदवार हैं। 3372 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। कुल 1697291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago