इंडिया

कश्मीर के शोपियां में दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में 2 सैन्य जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। वीरगति प्राप्त करने वाले दोनों जवान राष्ट्रीय राइफल के बताए जा रहे हैं। हालांकि मुठभेड़ की शुरूआत में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार भी गिराया है। अधिकारिक तौर पर अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सेना के दो जवानों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलीबारी की। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को इससे पहले कि अस्पताल पहुंचाया जाता उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मारे गए आतंकी की भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।वहीं मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए आतंकी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारा गया आतंकी स्थानीय नहीं बल्कि विदेशी है।

सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी इलाके में अभी भी एक से दो आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। आतंकवादियों पर गोलीबारी शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डालने के लिए कई मौके दिए थे। एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाकर्मी इलाके में छिपे दूसरे आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया लेकिन उन्होंने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

39 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

50 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago