Follow Us:

प्रेमी संग भागने पर महिला को मिली तालिबानी सजा, पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को ना सिर्फ कंधे पर बैठाकर घूम रही है बल्कि लोग उसे पीटते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में इस पूरे वाकए के दौरान गांव के सारे लोग उपस्थित नजर आ रहे हैं।

मामला झाबुआ का है, जहां भीमपुरी गांव की महिला की देवीगढ़ के एक युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि पति के होते हुए भी महिला का पास के ही तलावली गांव के एक युवक से चक्कर था और महिला उसके साथ भाग गई थी। इसके बाद गांव वालों से तुगलकी फरमान सुना दिया।

महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला अपने पति को कंधे पर बिठाए हुए चल रही है और उसके पीछे चल रही भीड़ महिला को मार भी रही है। महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इतना ही नहीं, लोग इस वाकए का वीडियो बनाते रहे।

इस खबर के संज्ञान में आने के बाद झाबुआ के एसपी विनीत जैन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महिला का अपमान करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। खबर के बाद AS, एसडीपीओ और थाना प्रभारी देवीगढ़ रवाना हो गए हैं।