Follow Us:

झारखंड: रांची में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड की राजधानी रांची में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ रांची से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित दश्म फॉल थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। यह इलाका नक्सल प्रभावित है।

मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य जवानों को भी गोलियां लगी हैं, वे घायल हैं। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता, डीआईजी एवी होमकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

बता दें कि सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मैं उन दोनों जगुआर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने आज मुठभेड़ में अपनी जान गंवा दी। झारखंड में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें ले रहा है और हम इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के बाद ही चैन से बैठेंगे।'