<p>झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उन्हें कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाज के लिए रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हाजी हुसैन शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते थे। इस खबर से झारखंड में शोक की लहर हो गई है।</p>
<p>झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और कहा कि सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।</p>
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…
Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…
Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…
Hamirpur Migrant Worker Murder: पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…
Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…