Categories: इंडिया

राहुल-प्रियंका को मिली हाथरस जाने की अनुमति, DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

<p>हाथरस कांड पर पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर अड़े हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हाथरस जाने की अनुमित मिल गई है। पहले डीएनडी पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफ़िले को रोक दिया गया था क्योंकि डीएनडी पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने खुद समझाया कि उन्हें अनुमति मिल गई है औऱ उन्हें अब आगे आने दें। कानून के दायरे में रहते हुए काम करें और अब उन्हें परमिशन मिल चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी गाड़ी में आगे निकले।</p>

<p>लाठीचार्ज के दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। प्रियंका गांधी ने खुद बाहर निकलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों से उठाया। जो कार्यकर्ता चोटिल हुए थे उन्हें बकायदा गाड़ी में बैठाया गया और इलाज मुहैया करवाया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। कार्यकर्ता बेवजह हुड़दंग मचा रहे थे जिन्हें पीछे हटाया गया है। अब राहुल गांधी औऱ प्रियंका सहित 5 लोगों को भेज दिया गया है जबकि कार्यकर्ताओं ने अभी तक ये एरिया खाली नहीं किया&nbsp; है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

1 hour ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

2 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

2 hours ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

2 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

3 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

5 hours ago