जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के जेवन इलाके में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकियों ने सोमवार शाम को सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 12 जवान घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बस पर हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम के करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार आतंकियों ने पुलिस बस पर फायरिंग की थी। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है। इस ग्रुप का नाम पहली बार आया है और माना जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर लश्कर से जुड़ा हुआ ग्रुप है।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…