Follow Us:

J&K: सवतंत्रता दिवस पर पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने पाक के तीन जवान मार गिराए

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सवतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सेना ने जवाबी कार्रवाई में  पाकिस्तान के तीन जवान मार गिराए हैं। मारे गए पाकिस्तानी जवानों की पहचान नाईक तनवीर, सेपोए रमजान और नाईक तैमूर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया है। जिसमें तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए। वहीं सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है।